फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का कड़ा फैसला, खुफिया एजेंसी की भी होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में हुई कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री का ये निर्णय असाधारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने ये मामला सीबीआई को सौंपा। सीबीआई रॉ की एक इकाई द्वारा की गई खरीद में हुई गड़बडियों की जांच करेगी। जांच से संबंधित आदेश इसी महीने सौंपा गया।

आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रॉ की इकाई स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (एसएफएफ) द्वारा हाई-एल्टिट्यूड टेंट्स की खरीद की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के निर्देश को रॉ द्वारा की गई आंतरिक जांच के बाद सीबीआई को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

टेंटों की खरीद में अनियमितताएं पाई गईं

आंतरिक स्तर पर ये जांच अतिरिक्त सचिव के स्तर के एक अधिकारी ने की। जांच में टेंटों की खरीद में अनियमितताएं पाई गईं। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस आशय का आदेश प्राप्त हुआ है, और अगले हफ्ते वे केस दर्ज करेंगे।

एसएफएफ द्वारा की गई खरीद का ये दूसरा मामला है, जो संदेह के घेरे में आया है। तीन साल पहले संगठन द्वारा खरीदे गए पेराशूटों पर भी सवाल उठा था। हालांकि रॉ की आंतरिक जांच के बाद मामला बंद कर दिया गया।

चूंकी इस बार जांच का आदेश प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आया, इसलिए सीबीआई ख्ररीद का सत्यापन भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि एसएफएफ को टेंट इजरायल की एक कंपनी ने बेचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें