प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लालू प्रसाद ने अपने शासनकाल में गोपालगंज को मिनी चंबल बना दिया था। उस दौरान लोगों को अपने घर से बाहर निकलने में डर लगता था।
मोदी शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तहत गोपालगंज में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव के शासनकाल में घोटालों की झड़ी लग गई थी और उन्हें चारा घोटाले मामले में जेल जाना पड़ा।
प्रधानमंत्री मोदी ने लालू प्रसाद के संसद में दिए एक भाषण का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि लालू प्रसाद ने ही धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की थी।