फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर में होगी मोदी-ओबामा की मुलाकात!

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश नीति पर लिए गए अभी तक के सबसे बड़े फैसले के तहत अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


इसी साल सितंबर माह में द्विपक्षीय वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा से मुलाकात कर सकते हैं।

हालांकि मुलाकात की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में दोनों नेताओं की मुलाकात होगी।
विज्ञापन

9 साल पहले रद्द किया था मोदी का वीजा

गौरतलब है ‌कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फोन पर उन्हें बधाई दी थी ‌और अमेरिका आने का निमंत्रण दिया था।

इससे पहले ‌गुजरात में 2002 में हुए दंगों को लेकर अमेरिका ने 9 साल पहले 2005 में मोदी का वीजा रद्द करते हुए उनके अमेरिका आने पर रोक लगा दी थी।

मुलाकात के दौरान ही मोदी संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें