फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के बरेली में रबर फैक्ट्री मैदान में किसान कल्याण रैली से यूपी विधानसभा चुनाव 2017 का बिगुल फूंकेंगे। करीब ढाई सौ एकड़ के मैदान पर पांच लाख लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


रैली स्थल से पांच किलोमीटर क्षेत्र झंडे बैनरों और होर्डिंग से पट गया है। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। भाजपा के बड़े नेता और प्रशासनिक अफसर देर रात तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे।

उत्तर भारत में भाजपा की किसान कल्याण रैली है जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। उनकी सभा की शुरुआत दोपहर 1.30 बजे हो जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा बरेली से शुरुआत करने जा रही है।
विज्ञापन


रैली के संयोजक और विधायक धर्मपाल सिंह के शब्दों में ‘कल की रैली के बाद आगे की रैलियों की तैयारी भी करीब-करीब कर ली गई है जो लगातार विधान सभा चुनावों तक जारी रहेगी’।
विज्ञापन

भाजपा अपनी रणनीति के संदेश दे सकती

चुनाव अभियान की शुरुआत किसानों से करने के पीछे मकसद यही है कि पिछले दो सालों से गन्ना, सूखा और ओलावृष्टि के बाद परेशान किसान प्रदेश सरकार से नाराज है, भाजपा उसे मरहम लगाने का प्रयास करेगी। इस लिहाज से किसान इस रैली पर टकटकी लगाए हुए है।

यूपी की जातीय और धार्मिक राजनीति के लिहाज से भी इस रैली में भाजपा अपनी रणनीति के संदेश दे सकती है। भाजपा नेता मानते हैं किमोदी अपनी इस रैली में यूपी चुनाव के लिए भाजपा के घोषणापत्र का भी खाका बना कर जाएंगे।

-प्रधानमंत्री दिल्ली से वायु सेना के वायुयान से 12.55 बजे त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचेंगे
-वायु सेना के हेलीकाप्टर से 1.20 बजे फतेहगंज पश्चिमी में बने हेलीपेड पर उतरेंगे
-दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक किसान कल्याण रैली को संबोधित करेंगे
-दोपहर बाद तीन बजे हेलीकाप्टर से त्रिशूल एयरबेस पहुंचेंगे
-3.10 बजे वायु सेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें