15 अगस्त के देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग को खत्म करने की घोषणा की थी। अब योजना आयोग को खत्म करने के बाद उसके स्थान पर एक अलग संस्थान की स्थापना किए जाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से आइडिया मांगा है।
पीएम मोदी ने मंगलवार को ट्विटर पर लोगों से आइडिया मांगा है। इसमें पीएम मोदी ने लिखा है कि योजना आयोग की जगह पर नए संस्थान की स्थापना करने के लिए लोगों से आइडिया मांगा है कि नए संस्थान का स्वरूप कैसा हो।
Inviting you to share your ideas on what shape the new Institution to replace the Planning Commission can take.— Narendra Modi (@narendramodi) August 19, 2014