अमेरिका की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयरलैंड का दौरा करेंगे। आयरलैंड ग्रेटब्रिटेन का हिस्सा है और मोदी 60 सालों बाद वहां जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। मोदी 24 से 29 सितंबर तक अमेरिका का दौरा करेंगे।
अपने फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी में उन्होंने बताया कि वे 23 सितंबर को आयरलैंड जा रहे हैं, जहां वे आयरिश प्रधानमंत्री ऐंडा कैनी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि लगभग 60 सालों बाद ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा। मोदी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, 'उम्मीद है कि आने वालें सालों में आयरलैंड के साथ हमारे आर्थिक और नागरिक रिश्ते अधिक मजबूत होंगे। आयरलैंड में मैं भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करूंगा।'
अमेरिका दौरे की बावत मोदी ने कहा कि इस दौरे में मेरे पिछले अमेरिका दौरे और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे में शुरु किए गए प्रयासों को मजबूत किया जाएगा।