फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी कलाम को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिसाइलमैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को पार्थिव शरीर को पालम एयरपोर्ट से दिल्ली में उनके निवास ले जाया गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व पालम एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य कैबिनेट मंत्री ने डॉ कलाम को श्रद्धांजलि दी। डॉ कलाम को राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति और पीएम समेत दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी।

डॉ कलाम के आवास 10, राजाजी मार्ग पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

आम जनता शाम 4 बजे से अंतिम दर्शन कर सकती है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रामेश्वरम ले जाया जाएगा, जहां उन्हें 30 को अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व शिलांग और गुवाहटी में भी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज देश का हर नागरिक पूर्व राष्ट्रपति को नम आंखों से याद कर रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने बदला राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का नाम

सरकार ने कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का नाम बदल दिया है। अब राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के नाम से जाना जाएगा। इस बात की घोषणा शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने की है।

उनका कहना था कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने जीवनभर शिक्षा को लेकर काम करते रहे, ये उनके प्रति सच्‍ची श्रद्धांजलि होगी। दूसरी ओर लोकसभा और राज्‍यसभा में भी देश के प्रति डाक्टर कलाम के योगदान को याद किया गया।

सभी संसद सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दोनों सदनों में कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है।

'मिसाइल मैन' के रूप में लोकप्रिय हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आईआईएम में एक व्याख्यान के दौरान गिर पड़े थे। इसके बाद दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को शिलांग के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

वह वर्ष 2002 से 2007 के दौरान राष्ट्रपति रहे। देश के जाने माने वैज्ञानिक कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 को तमिलनाडु में हुआ था। मिसाइल मैन कहे जाने वाले कलाम को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया।

वह भारत के 11वें राष्ट्रपति थे। अब्दुल कलाम पूरी युवाओं को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे।। उनके निधन पर देश की तमाम हस्तियों ने शोक का इजहार किया है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया है कि कलाम के निधन से गहरा सदमा पहुंचा है। वह पूरी एक पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें