दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर सीबीआई छापे को लेकर सड़क से लेकर ससंद तक घमासान मचा है। सीएम केजरीवाल जहां खुद संसद के बाहर मोदी और उनके मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं वहीं उनके सांसदों ने विपक्ष के साथ मिलकर संसद में सरकार की घेराबंदी कर रखी है।
बुधवार को भी लगातार दूसरे दिन इसको लेकर संसद में हंगामा हुआ, लेकिन इसी हंगामें के बीच एक मजेदार वाकया भी सामने आया। जब आम आदमी पार्टी के सांसद और मशहूर कॉमेडियन भगवंत मान सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते हुए वेल तक आ गए।
अन्य सांसदों के साथ मान काफी तेज तेज आवाज में सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इसी बीच उन्हें प्यास लगी तो उन्होंने दाएं बाएं देखा लेकिन कहीं पानी की बोतल नहीं दिखाई दी।