फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की पाठशाला: सांसदों को दिए ये खास मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने वादे के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी सांसदों से मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। मोदी ने इसकी शुरुआत उत्तर भारत के सांसदों से मुलाकात से की।
विज्ञापन


इस दौरान मोदी ने सांसदों से सरकार के कामकाज के बारे में राय मांगी तो सांसदों को उनकी जिम्मेदारी के प्रति भी आगाह किया। प्रधानमंत्री ने सांसदों को भविष्य में होने वाली मुलाकात के दौरान अपनी बात बेबाकी से रखने को कहा।

इस दौरान सांसदों ने भी इराक संकट सहित कई मामलों में मोदी से सवाल किए। प्रधानमंत्री ने सांसदों को इराक के मोसुल शहर में अगवा किए गए 41 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करने भरोसा देने के साथ ही वहां की स्थिति से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने सांसदों को दिए ये मंत्र

हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के सांसद मोदी से मुलाकात के बाद गदगद नजर आए। इस दौरान संसद की कार्यवाही, संगठन और सरकार के कामकाज पर सांसदों की मोदी से लंबी बातचीत हुई।

मुलाकात के बाद अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से स्थानीय के साथ-साथ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बात की। उन्होंने सांसदों से सरकार के कामकाज के बारे में राय मांगी।

प्रधानमंत्री ने सांसदों से संसद के अनुभव के बारे में भी जानकारी ली और सदन में उपस्थित रहकर संसदीय कामकाज का अनुभव हासिल करने पर जोर दिया। मोदी ने सांसदों को बताया कि चूंकि भाजपा को देश की जनता ने बहुमत दिया है, इसलिए नई सरकार के पास बेहतर प्रदर्शन के अलावा कोई चारा नहीं बचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें