फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारतीयों ने दुनिया के 200 देशों में जगह बनाई'

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के गांधीनगर में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस मौके पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों की जमकर सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रवासियों ने देश को वैश्विक बनाया। विदेशों में प्रवासी भारतीय ही नहीं पूरा भारत बसा है। जहां-जहां संभावनाएं दिखी भारतीयों ने जगह बनाई। दुनिया के 200 देशों में भारतीयों ने जगह बनाई है।

मोदी ने कहा कि सभी प्रवासी भारतीयों का प्रवासी गुजराती स्वागत करता है। दुनिया को भारत से काफी उम्मीदें हैं। हमारे पूर्वज संभावनाओं की तलाश में दुनिया के कोने-कोने में गए। लेकिन अब हमारे देश में संभावनाओं की तलाश में बाहर से लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों को लुभाने की कवायद

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से महात्मा गांधी की जमकर तारीफ की। मोदी ने कहा कि गांधी ने देश में ही नहीं दुनिया में खास मुकाम हासिल किया। मलेशिया में आज भी 2 अक्टूबर मनाया जाता है। 70 से 80 देशों में गांधी की प्रतिमा लगी हुई है।

मोदी ने कहा कि गुयाना की आजादी से भारत को प्रेरणा मिली। महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से निकले और भारत को आजाद कराया। विश्व समुदाय भारत को गले लगाने को तैयार है। गुयाना में होली-दिवाली मनाई जाती है।

योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र से मुहर को प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक फैसला करार दिया है। महज 100 दिन में योग दिवस मनाने का फैसला संयुक्त राष्ट्र में पारित हुआ। 40 मुस्लिम देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र के करीब 170 देशों ने इसका समर्थन किया।

अब वीजा ऑनलाइन अराइवल की सुविधा 40 देशों को फायदा पहुंचा रहा है। इसके साथ ही गंगा सफाई को लेकर प्रवासी भारतीयों को लुभाने की कोशिश की। नमामि गंगे फंड में योगदान के लिए उन्होंने सभी देशों से अपील भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें