फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी बोले, 'मेहरबानी नहीं बराबरी चाहता है भारत'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रिटेन दौरे के दूसरे दिन लंदन के वेंबले स्टेडियम में भारतीय समुदाय के तकरीबन 60 हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा भारत को दुनिया से मेहरबानी नहीं, बल्कि बराबरी का दर्जा चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के गरीब रहने का कोई कारण नजर नहीं आता।
विज्ञापन


भारत की विविधता, युवा शक्ति और भारतीयों की दुनिया के लोगों से तालमेल बिठा कर चलने की क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि अब भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। भारत अब विकास के पथ पर चल पड़ा है। दुनिया भारत में एक नई संभावना देख रही है।पीएम ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के प्रति आशा की नजरों से देख रही है।

भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है। पहले हाथ मिलाते थे अब हाथ पकड़ कर रखते हैं। यह बदलाव भारत की सफलता की निशानी है। हमारी भी कोशिश है कि भारत का स्थान औरों की तरह ही बराबरी का होना चाहिए। हम दुनिया से अब मेहरबानी नहीं चाहते। हम बराबरी चाहते हैं। मैं 18 महीनों के अनुभव से कह सकता हूं कि आज भारत के साथ जो भी बात करता है बराबरी से बात करता है।
विज्ञापन

ब्रिटिश पीएम बोले, 'अच्छा दिन जरूर आएगा'

वेम्बली प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरन ने कहा कि भारतीय लोगों से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा ब्रिटेन में ब्रिटिश इंडियन भी पीएम हो सकता है।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में (UNSC) भारत को स्‍थाई सदस्यता देने का समर्थन किया। कैमरन ने कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए दोनों देश साथ-साथ हैं। कैमरन ने कई बार हिंदी शब्दों का इस्तेमाल किया। अपने संबोधन के आखिर में ब्रिटिश पीएम ने कहा कि 'अच्छे दिन जरूर आएंगे।'

अपने संबोधन के बाद ब्रिटिश पीएम और भारतीय पीएम में स्टेडियम में मौजूद स्कूलों बच्चे से मिले और उनसे बातचीत की।

सफाई और बिजली मेरा सपना है: मोदी

ये पहला मौका है जब मोदी विदेश में मोदी इतनी बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मोदी बेहद जोश में नजर आए। उन्होंने कहा कि सफाई और घरों में 24 घंटे बिजली आना यही मेरा सपना है।

वहीं मोदी के पहुंचने से पहले वेम्बली स्टेडियम में नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे 'जय हो' समेत दूसरे हिंदी गानों से उनका शानदार स्वागत हुआ। यहां भी मोदी-मोदी के नारे की गूंज देखने मिली।

बता दें कि वेम्बली स्टेडियम फुटबॉल स्टेडियम है। इसके इतिहास पर गौर करें तो 2002 में बने इस स्टेडियम को 2007 में इसे नया रूप दिया गया। इसके निर्माण में 8 हजार करोड़ का खर्च आया।

1000 दिनों में 18, 000 गांवों तक पहुंचाएंगे बिजली

मोदी ने कहा कि देश आज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेज गति से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, विश्वास से कहता हूं कि भारत ने जो गति पकड़ी है भारत ने जो दिशा पकड़ी है, उससे बहुत ही जल्द हम इसके फल भी देखने शुरू करेंगे। आजादी के 70 साल के बाद आपको जानक र हैरानी होगी भारत के 18000 गांवों में बिजली नहीं है।

अगर मेरा देशवासी अंधेरे में जिंदगी जीने के मजबूर है तो हमें प्रायश्चित करना होगा। आने वाले 1000 दिवसों में मैंने इन 18000 गांवों में बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया है। अलवर के शिक्षक इमरान खान का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘राजस्थान में एक शिक्षक इमरान हैं। वह पूरी तरह से शिक्षा को समर्पित हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए 50 मोबाइल एप्लीकेशन बनाई हैं। यही नहीं इन ऐप को विद्यार्थियों को मुफ्त में समर्पित किया है। मेरा हिंदुस्तान अलवर के इमरान खान में है।’

मोदी ने की घोषणा, लंदन से अहमदाबाद डायरेक्ट फ्लाइट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गांधी की राह पर चलकर आंतकवाद और ग्लोबल वार्मिंग से निपटा जा सकता है। गांधी का जीवन दुनिया के लिए ताकत देता है। भारत पहली बार लंदन एक्सचेंज में भारतीय रेलवे में एफडीआई को लेकर आया है।

इसके अलावा मोदी ने अपनी सरकार की जनधन, स्वच्छ भारत अभियान और मेकइन इंडिया योजनाओं के बारे में भी बताया। मोदी ने कहा कि जनधन योजना के तहत अब तक 19 करोड़ खाते खुल चुके हैं।

वहीं मोदी ने लंदन में रह रहे प्रवासी भारतीयों को तोहफे के तौर पर आगामी 15 दिसंबर से लंदन से अहमदाबाद डायरेक्ट फ्लाइट सेवा शुरू करने की घोषणा की।

विज्ञापन

सूफी परंपरा अपनाते तो नहीं उठाते बंदूक

पीएम मोदी ने वेंबले स्टेडियम में कहा कि आतंकवाद के नाम पर जो चीजें चल रही हैं, अगर सूफी परंपरा बलवान होती, इस्लाम में उसे समझा गया होता तो बंदूक उठाने का विचार ही नहीं आता।

इस देश में लोग कबीर और रहीम से प्रेरणा लेते हैं। मोदी ने कहा, आज दुनिया के नेता दो ही समस्याओं से परेशान हैं- एक आतंकवाद और दूसरा ग्लोबल वार्मिंग।

सभी देशों की जिम्मेदारी है कि दुनिया के नागरिकों को इन समस्याओं से मुक्ति दिलाएं। इन समस्याओं का समाधान भारत के पास है। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी के संदेश और सिद्धांतों में वो ताकत है कि ग्लोबल वार्मिंग और आतंकवाद दोने से छुटकारा मिल सकता है।

सिख समाज की भावनाएं समझता हूं
मोदी ने कहा, सिख समाज के लोगों से मेरी मुलाकात हुई। उन्होंने मेरे सामने कुछ बातें रखी हैं। मैं उनकी भावनाओं को समझता हूं। मैं यकीन दिलाता हूं कि भविष्य में उन्हें इन बातों के नतीजे भी दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें