फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..और जब एक साथ आए मोदी-ओबामा के विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती तो चर्चित है ही अब आयोजन स्थल पर उनके खास विमान भी साथ-साथ नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही दुर्लभ नजारा देखने को उस वक्त मिला, जब तुर्की के रिजॉर्ट शहर अंतालिया में हो रहे जी-20 सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का विमान एयर फोर्स वन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान एयर इंडिया वन बेहद पास-पास खडे़ नजर आए।

दुनिया के दो बडे़ लोकतंत्र भारत और अमेरिका के नेताओं के विमान भी मोदी ब्रिटेन से एयर इंडिया वन से ही शनिवार देर रात को यहां पर दुनिया की शीर्ष 20 अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं से मिलने पहुंचे थे। वहीं ओबामा अपने विशेष विमान एयर फोर्स वन से रविवार अलसुबह यहां पहुंचे।
विज्ञापन


अंतालिया हवाई अड्डे पर दोनों विमान एक-दूसरे के बेहद करीब खडे़ नजर आए। इन विमानों के साथ ही दुनिया के कई नेताओं के विमान भी एयरपोर्ट पर अपनी तय जगह पर खडे़ थे।

क्या खास है एयर इंडिया वन में

एयर इंडिया वन में जैमर तो लगा ही है, साथ में मिसाइल रोधी प्रणाली और हवा में ही ईंधन भरने की सुविधा भी है। इसका संचालन भारतीय वायुसेना करती है। इसी हफ्ते होने वाले आसियान सम्मेलन के आयोजन को देखते हुए मलयेशिया ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

रविवार को मलयेशिया के उप प्रधानमंत्री अहमद जाहिद हमीदी ने बताया कि पेरिस हमले के बाद आयोजन स्थल और देश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

आसियान सम्मेलन 18 से 22 नवंबर तक कुआलालंपुर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होना है। इसमें पीएम मोदी, ओबामा, और चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग समेत क्षेत्रीय निकाय वार्ता के भागीदार देशों के नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं 12 हजार जवान और ड्रोन विमान

पेरिस आतंकी हमले के बाद रविवार को तुर्की के अंतालिया में कड़ी सुरक्षा के बीच दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन शुरू हो गया। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत दुनिया की 20 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के नेता शिरकत कर रहे हैं।

चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 12 हजार से ज्यादा सुरक्षा बलों को तैनात करने के साथ ही ड्रोन उपकरणों, लाइसेंस प्लेट रिकॉर्डिंग वाले 350 मोबाइल कैमरों को लगाया गया है।

रविवार को अंतालिया के बेलेक टाउन स्थित रेगनम कारया होटल कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुए 10वें जी-20 में दुनिया भर से 13 हजार अधिकारी और तीन हजार पत्रकार भी हिस्सा ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें