विदेश दौरे से लौटने के बाद रविवार को पीएम मोदी ने दिल्ली के पार्लियामेंटरी हाऊस में आयोजित बीजेपी सांसदों की एकदिवसीय बैठक को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि न्यूक्लियर डील पर फ्रांस ने अपनी सहमति जताई है, वहीं भारत के मेकइन इंडिया पर हामी भरी। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों की जमकर तारीफ की।
मोदी ने कहा कि यमन में हो रहे हमलों से कई भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया, इस मुहिम के लिए विदेश मंत्री और वीके सिंह बधाई के पात्र हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जैसा काम विदेश मंत्रालय कर रहा है आज तक ऐसे काम नहीं हुआ।
उन्होंने भाजपा सांसदों से कहा कि मीडिया में तस्वीर न आने की चिंता न करें बल्कि लोगों के दिलों में जगह बनाएं। उन्होंने सांसदों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में शौचालय के लिए आंदोलन चलाएं।सभी सांसद ग्रामीण विकास कार्यों में हिस्सा लें। उन्होंने कहा लोगों को बताना होगा कि पहले क्या काम हुआ और अब हमने ये काम किया है।