अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में एक बार में लगी धर्मगुरुओं की फोटो लेकर बवाल मच गया है।
लॉस एंजिल्स शहर के द पीके बार में सिख धर्म के गुरुओं की फोटो लगाई गई है। यह फोटो बहुत बड़े साइज में लगी हुई है।
उस क्षेत्र में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों ने बार मालिक से धर्म गुरुओ की फोटो हटाने और माफी मांगने के लिए कहा है।
नॉर्थ अमेरिका पंजाबी एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने पीटीआई को बताया कि हमने अपना विरोध दर्ज करा दिया है।
सतनाम सिंह के मुताबिक नापा के विरोध दर्ज कराने के बाद द पीके बार ने सभी सिख धर्म गुरुओं की फोटो हटाने का फैसला किया है।
इस बात को लेकर बार मालिक अधिकारिक तौर पर माफी भी मांगेगा। इस मुद्दे को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर लोगों ने अपना रोष व्यक्त किया है।