फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब खरीदने के लिए जरूरी होगा फोटो पहचान पत्र

Tue, 16 Jul 2013 03:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में लड़कियों और महिलाओं पर होने वाले तेजाबी हमलों को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सख्त नियम बनाने की बात कही है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि तेजाब की खरीद-बिक्री पर सख्त नियम बनाए जाएंगे। जिसके तहत तेजाब बेचने के लिए दुकानदारों को लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ बना तेजाब विरोधी कानून बनाने वाला पहला राज्य

इसके अलावा जो भी व्यक्ति तेजाब खरीदेगा, उसे दुकानदार को पहले फोटो लगा हुआ पहचान पत्र दिखाना होगा तब उसे तेजाब मिल सकेगी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने तेजाब की खरीद-बिक्री पर कोई नियम न बनाने पर केंद्र सरकार को नौ जुलाई को कडी़ फटकार लगाई थी।

'तेजाब से जिंदगियां हो रहीं तबाह'

तेजाबी हमले की शिकार एक पीड़िता की जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा था कि तेजाबी हमलों से जिंदगियां तबाह हो रही हैं, लोग मर रहे हैं। हर रोज एक या एक से अधिक ऐसी घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं को इससे होने वाली तकलीफ को समझने की जरूरत है। सरकार को इस मसले पर गंभीर होने की जरूरत है।
विज्ञापन


कोर्ट ने केंद्र सरकार को बाजार में आसानी से उपलब्ध तेजाब की खरीद-बिक्री के लिए नई नीति पेश करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें