फैलिन के ओडिशा तट पर पहुंचने से पहले ही अमेरिकी विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में पिछले डेढ़ दशक में आने वाले तूफानों में यह सबसे भीषण है।
हवाई के पर्ल हार्बर में अमेरिकी नौसेना के संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेटीडब्ल्यूसी) शुक्रवार को भी कहा था कि फैलिन 1999 में हिंद महासागर में आए चक्रवात का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इस चक्रवात के कारण ओडिशा में करीब नौ हजार लोग मारे गए थे।
जेटीडब्ल्यूसी ने अपने ताजा रिपोर्ट में बताया कि फैलिन छह घंटों से श्रेणी पांच की तीव्रता बनाए हुए है जो कि काफी खतरनाक है। तीव्र होने के साथ ही इस तूफान का आकार बढ़कर भारत के करीब आधे हिस्से के बराबर हो गया है।