अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत गिरने के बाद एक फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमत कम होने लगी है। बुधवार आधी रात के बाद नई कीमतें लागू हो जाएंगी। सरकारी तेल कंपनियों ने एक महीने में लगातार दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है।
बुधवार को इन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 80 पैसे और डीजल की कीमत में 1.30 रुपये फीसदी की कटौती कर दी। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 59.20 रुपये होगी जबकि डीजल 47.20 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत गिरने के चलते बुधवार को प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत 57 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है। इसके चलते देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है।