फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल हुआ और सस्ता, जानिए कितना?

Fri, 16 Jan 2015 08:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हुए रिकॉर्ड गिरावट के बाद एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की गई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने शुक्रवार आधी रात के बाद से पेट्रोल की कीमत में 2.42 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.25 प्रति लीटर की कमी की गई है।

बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 43 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं शुक्रवार को यह कीमत 45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि सरकार ने इससे पहले तीन बार पेट्रोल और डीजल पर आयात शुल्क बढ़ाकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाली कमी को रोक दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और ज्यादा कमी की जा सकती थी। पर सरकार ने फिर से एक बार उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है।

दिल्ली में पेट्रोल 58.91 रुपए, कोलकात्ता में 66.24 रुपए, मुंबई में 66.24 रुपए और चेन्नई में 61.52 रुपए प्रति लीटर हो जाएगी। वहीं डीजल की कीमत दिल्ली 48.26 रुपए, कोलकाता 52.075 रुपए, मुंबई 55.66 रुपए और चेन्नई में 51.53 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें