फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के डर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली हिजड़े का बाल मूड़ने वाले नाई ने पुलिस कर्मियों के भय से बुधवार रात गांव के बाहर पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। एसपी ने इस मामले की जांच शुरू करा दी। घटना जफराबाद थानाक्षेत्र के बीबीपुर गांव की है।
विज्ञापन


बीबीपुर निवासी अब्दुल रज्जाक जलालपुर थानाक्षेत्र के कबूलपुर में सैलून चलाते थे। तीन दिन पहले हिजड़ों ने एक नकली हिजड़े की वसूली के आरोप में पिटाई कर उसके सिर के बाल अब्दुल रज्जाक से मुड़वाकर बाजार में घुमाया था।

किसी ने इसकी वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। अब्दुल रज्जाक के पुत्र रेयाज का आरोप है कि जलालपुर थाने के दो सिपाही दुकान पर आए और हिजड़े का सिर मूड़ने के मामले में कहा कि मामला आईजी तक पहुंच गया है और तुम फंसोगे।
विज्ञापन

खेत की तरफ गए, लेकिन वापस नहीं लौटे

सिपाही बोले कि कल सुबह थाने पर आ जाना। इससे रज्जाक परेशान हो गए। वह बुधवार रात में खाना खाने के बाद खेत की तरफ गए और लौटे नहीं। सुबह शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला।

सूचना पर सीओ सिटी अभिषेक सिंह, एसओ जफराबाद अनुपम श्रीवास्तव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि जेल जाने के भय से रज्जाक ने जान दे दी। इस मामले में एसओ जलालपुर अनिल सिंह का कहना है कि वीडियो क्लिप में अब्दुल रज्जाक बाल मूड़ते देखा गया है।

थाने के दो सिपाही उसे पूछताछ के लिए थाने पर आने का संदेश देने गए थे। धमकी नहीं दी थी।
विज्ञापन

यह था मामला

हिजड़ों ने जफराबाद थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी अनिल गौड़ को 10 अगस्त को जफराबाद में और आजमगढ़ निवासी एक नकली हिजड़े को जलालपुर थानाक्षेत्र के कबूलपुर में सिर मुड़वाकर बाजार में घुमाया था। अनिल गौड़ ने तीन हिजड़ों के खिलाफ जफराबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जलालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं है।

परिवार वालों की शिकायत पर इस मामले में जांच बैठा दी गई है। जांच में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- अभिषेक सिंह, सीओ सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें