फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने नहीं दी मोदी के स्वागत की इजाजत

Tue, 02 Apr 2013 11:00 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार एक बार फिर प्रदेश भाजपा के निशाने पर है।
विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत समारोह को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित करने की इजाजत नहीं दी। मोदी के सम्मान में 9 अप्रैल को पार्टी ने स्टेडियम में स्वागत समारोह करने की योजना बनाई थी।

पार्टी ने दावा किया है कि मार्च के मध्य में उसने आयोजन स्थल के लिए सरकार द्वारा संचालित स्टेडियम के अधिकारियों से संपर्क किया था, तब उन लोगों ने आयोजन के लिए स्टेडियम के उपलब्ध होने की बात की थी। मगर बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय ने उस दिन के लिए बुकिंग करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि अब मोदी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन महाजाति सदन में तय तिथि को ही होगा। दरअसल, मोदी यहां एमसीसी चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स और भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कन्वेंशन में शिरकत करने आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें