फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेप्सी का मजा लेना हुआ और आसान

Sat, 23 Mar 2013 12:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सॉफ्ट ड्रिंक की नामचीन कंपनी पेप्सीको ने 17 साल बाद 567 ग्राम की बोतल की साइज में बदलाव किया है।
विज्ञापन


इस नए डिजाइन में बोतल का निचला निचला हिस्सा पकड़ना बेहद आसान है। इसके अलावा रैपर को भी छोटा रखा गया है ताकि अंदर की ड्रिंक अधिक दिख सके।

पेप्सीको प्रवक्ता आंद्रिया फुते का कहना है कि यह बोतल अप्रैल से बाजार में आएगी। हालांकि पुरानी बोतल को पूरी तरह बदलने के लिए अभी एक साल और लगेगा। इसमें बोतल के ऊपरी और निचले हिस्से में छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं।

पिछले साल से ही पेप्सीको सॉफ्ट ड्रिंक्स की सेल्स मार्केटिंग के तरीकों पर तैयारी कर रही थी। इसके लिए सुपर बोल हाफटाइम शो की स्पॉन्शरशिप से लेकर पॉप स्टार बियोंस से डील तक अनेक कदम उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में पेप्सीको को कोका कोला से कड़ी चुनौती मिल रही है। विशेषकर न्यूयॉर्क में कोका कोला ने पेप्सीको को पीछे छोड़ दिया है। पेप्सीको में इस बदलाव के बाद भी उत्तरी अमेरिका में बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।

इधर कोकाकोला का भी कहना है कि 597 ग्राम की बोतल 1993 से बाजार में है। इसमें कंपनी पहले की तरह छोटे बदलाव करती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें