फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र में मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जब संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में सतत विकास पर बोल रहे थे, उसी समय बाहर पाटीदार समुदाय के समर्थक और सिख समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र के विशेष समिट में बोल रहे थे। उसी दौरान बाहर करीब 200 से भी ज्यादा सिख व कई पाटीदार समुदाय के लोग मोदी विरोधी और भारत विरोधी नारेबाजी कर रहे थे।

सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) संस्था के बैनर तले सिखों ने अलग खलिस्तान के लिए जनमत संग्रह करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की, तो पटेल समुदाय के समर्थकों ने गुजरात में इस समुदाय के लोगों पर हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल समर्थकों ने भी मोदी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

एसएफजे नेता बक्षीस सिंह संधु ने कहा कि भारत में ईसाईयों, सिखों और मुस्लिमों के खिलाफ काफी हिंसा होती है। उन्होंने 2020 में अलग खलिस्तान के लिए जनमंत संग्रह करने की मांग की।

वहीं, पाटीदार समुदाय के समर्थकों का नेतृत्व कर रहे अनिल पटेल ने दावा किया कि चार हजार से भी ज्यादा युवा पुलिस हिरासत में हैं। बेगुनाह लोगों पर अत्याचार किए जा रहे हैं।

अभी तक इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि कुछ देर बाद ही पटेल समुदाय के एक अन्य दल ने पीएम मोदी का स्वागत किया।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें