चीन में 'नेकेड मैरेज' को पसंद करने का चलन बढ़ रहा है। एक सर्वे के मुताबिक करीब 45 प्रतिशत लोगों ने 'नेकेड मैरेज' को पसंद किया है।
विज्ञापन
'नेकेड मैरेज' के तहत लोग घर, कार यानी दहेज और शादी की पार्टी के बिना ही रिश्तों की डोर में बंधते हैं। ऐसा शादी में होने वाले फालतू खर्चे को बचाने के लिए किया जाता है।
चीन की एक प्रमुख टैक्सी मीडिया कंपनी टचमीडिया के एक सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के परिणामों को चीन के वेलेन्टाइन डे (13 अगस्त) पर जारी किया गया।