असम के दीफू में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीतने वाली महिला एथलीट को डायन होने के संदेह में बांध कर पीटने का मामला प्रकाश में आया है।
यह शर्मनाक घटना असम के कार्बी अलंगा जिले में चेरेकुली गांव की है जहां लोगों के एक समूह ने राष्ट्रीय एथलीट देबजानी बोरा पर डायन होने का आरोप लगाया और हमला किया।
जिला पुलिस अधीक्षक एम जे महंता ने कहा कि कल देर शाम राष्ट्रीय खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली बोरा को कुछ लोग जबरन नामघर (सामुदायिक प्रार्थना स्थल) घसीट कर ले गए और एक पोस्ट से बांध कर पीटा।