फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राहुल से हुआ सवाल, शादी कब करोगे?

Tue, 06 May 2014 07:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव को लेकर जमकर प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीटें दिलाने की कवायद में रैलियां और दौरे कर रहे हैं। और जमकर विपक्ष पर निशाना भी साध रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दूसरी टेंशन ही सता रही है। उनकी परेशानी की वजह है राहुल की शादी।

राहुल गांधी की शादी को लेकर काफी समय से सस्पेंस कायम है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी शादी कब करेंगे। इसको लेकर कई बार उनसे सवाल पूछा गया लेकिन अब तक राहुल गांधी या फिर गांधी परिवार की ओर से इसको लेकर साफ तौर से कुछ नहीं कहा गया।

इलाहाबाद की रैली में उछला सवाल

आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि राहुल गांधी की शादी की चर्चाएं सामने आ गई। वो भी तब जिस समय राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग की तैयारी की जा रही है।

ये सारा माजरा उससमय सामने आया जब राहुल गांधी इलाहाबाद के एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित पार्टी की रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। अभी उन्होंने सभा को संबोधित करना शुरू ही किया था। विपक्ष पर जमकर निशाना साध रहे थे।

इसके साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष ने केंद्र की यूपीए सरकार के किए काम का भी बखान किया। उन्होंने गिनाया कि आखिर केंद्र सरकार ने जनता को कौन-कौन से अधिकार दिए।

अभी राहुल गांधी ये सारी बातें इलाहाबाद की जनता के बीच रख ही रहे थे कि तभी भीड़ से सवाल आया, "आप देश को भाभी कब दोगे?"
विज्ञापन

शादी के सवाल पर क्या बोले राहुल?

राहुल ने जैसे ही ये सवाल सुना वो मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। उन्हें शायद ही इस सवाल की उम्मीद रही होगी। लेकिन अब जब जनता के बीच से सवाल आया तो जवाब देना ही था।

ऐसे में राहुल ने "अभी और रूको भाई" कहकर बात को टालने की कोशिश की। हालांकि अचानक आए इस निजी सवाल ने राहुल को थोड़ी मुस्कान जरूर दे दी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी से पहले भी शादी को लेकर कई बार सवाल किए गए। लेकिन इस बार ये सवाल इसलिए अहम था क्योंकि ये नेहरू-गांधी परिवार का एक समय गढ़ रहे इलाहाबाद में पूछा गया। जहां के लोगों का गांधी परिवार से कहीं ना कहीं भावनात्मक जुड़ाव लगातार रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें