फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटनाः अपनों के लिए दर-दर भटक रहे लोग

Sat, 04 Oct 2014 08:59 PM IST
मनीष शांडिल्य/बीबीसी, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रावण दहन के बाद हुई भगदड़ के बाद अब पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के इमरजेंसी वॉर्ड के बाहर अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन


जिनके परिजन या परिचित घायल हुए हैं वे यह पता नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी हालत कैसी है। कई लोग अपने रिश्तेदारों को ढूंढ रहे हैं और उनको अंदर जाने की अनुमति नहीं मिल पा रही है।

पटना में वकील अंजुम बारी घटना के वक़्त गांधी मैदान के बाहर थे। वह कहते हैं, "मैं रामगुलाब चौक के बाहर खड़ा था। अचानक लोगों के चीखने की आवाज़ें सुनाई देने लगीं। बाबू बचाओ, मैया गे, बाबू गे ऐसी आवाज आने लगी थी।"
विज्ञापन


वह कहते हैं, "जब मैं गया तो वहां भगदड़ का माहौल था। लोग भाग रहे थे कई लोगों को हमने उठाया। उनके मुंह पर पानी डाला। मैंने क़रीब 25 लोगों की मदद की। वहां प्रशासन के लोग पर्याप्त नहीं थे और वे उतनी चुस्ती के साथ काम नहीं कर पा रहे थे जिसकी वजह से यह घटना हुई।"

अंजुम बारी कुछ घायलों को लेकर पीएमसीएच आए तो उनके मुताबिक यहां की स्थिति और भयावह थी।
विज्ञापन

भगदड़ में हुआ लाठीचार्ज

महिला ऑटो चालक पिंकी देवी भी गांधी मैदान के गेट के तरफ से ही निकल रही थीं।

वह कहती हैं, "हमलोग सामने से गेट की तरफ निकल रहे थे। अचानक प्रशासन के आदेश पर गेट बंद कर दिया गया और कहा गया कि उसमें करंट आ गया है। ऐसा सुनते ही पीछे की तरफ सबलोग भागने लगे। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे इसके बाद प्रशासन की तरफ से लाठीचार्ज भी किया गया। कई लोग पैरों से कुचले गए।"

पिंकी देवी की सास की मौत हो गई है। वह कहती हैं, "पीएमसीएच में हमें किसी से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।"

पीएमसीएच के बाहर मौजूद एक महिला प्रशासन को दोषी ठहराते हुए कहते हैं कि प्रशासन ने लाठीचार्ज किया जिसकी वजह से गांधी मैदान में अफरा-तफरी मच गई।

उन्हें इस बात की भी शिकायत है कि पीएमसीएच में उन्हें उनके रिश्तेदारों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और न ही उन्हें यह जानकारी मिल पा रही है कि उनकी हालत कैसी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें