पटियाला के घग्गा क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप का शिकार हुई युवती के मौत मामले में पंजाब पुलिस ने अपनी गलती मानी है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में लापरवाही हुई है और एएसआई पर क्रिमिनल केस चलेगा।
इससे पहले पटियाला के घग्गा क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप का शिकार हुई युवती ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से हताश होकर बुधवार रात विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मामला सामने आने पर आनन-फानन में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के निर्देश पर लापरवाही बरतने के आरोप में डीएसपी पातड़ां हरप्रीत सिंह भुल्लर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही थाना घग्गा के एसएचओ गुरचरन सिंह को सस्पेंड और चौकी बादशाहपुर के इंचार्ज नसीब सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। घटना की जांच के लिए एसपी की अगुवाई में कमेटी बैठा दी गई है।