तमिलनाडु में बुधवार तड़के एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए।
मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस के 11 डिब्बे बुधवार सुबह 5:45 बजे चेन्नई से 40 किलोमीटर दूर अराक्कोनम के पास पटरी से उतर गए।
रेलवे पुलिस के अनुसार, हताहतों की संख्या बढ़ भी सकती है। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ट्रेन बिहार के मुजफ्फरपुर से चेन्नई होते हुए कर्नाटक के यशवंतपुर जा रही थी।