फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 नवंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र

Sun, 21 Oct 2012 08:37 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद का शीतकालीन सत्र 21 नवंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। इस संदर्भ में केंद्र के प्रस्ताव पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने अपनी सहमत दे दी है। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर अपने ट्वीट में कहा है कि हमने 21 नवंबर से 21 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र के केंद्र के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन


केंद्र की सुझाई गई तिथियों पर पार्टी और एनडीए नेताओं के साथ चर्चा हुई। हमने अपने निर्णय के बारे में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के साथ ही संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल को भी अवगत करा दिया है।

अपने ट्वीट में भाजपा नेता ने कहा कि सरकार ने शीत कालीन सत्र को बुलाने के लिए कई तिथियों का सुझाव दिया था। बंसल ने फोन पर संसद के शीतकालीन सत्र की कुछ तिथियां सुझाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें