पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल को श्रद्घांजलि देने के बाद आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
गुजराल का निधन 30 नवंबर को गुडगांव में हो गया था। वह 92 वर्ष के थे।
लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने गुजराल के निधन पर शोक संदेश पढ़ा। इसके बाद सदस्यों ने दिवंगत नेता के सम्मान में कुछ समय के लिए मौन रखा।
मीरा कुमार ने आज ही के दिन 28 साल पूर्व हुई भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि भी व्यक्त की।
राज्य सभा में सभापति हामिद अंसारी ने गुजराल के निधन पर शोक संदेश पढा व सदस्यों ने दिवंगत नेता के सम्मान में कुछ समय के लिए मौन रख। इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए लोगों को राज्य सभा में भी श्रद्धांजलि दी गई।