फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सिंह बादल हो सकते हैं एनडीए के संयोजक

Fri, 28 Jun 2013 11:25 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीए से जनता दल यू के अलग होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एनडीए के नए संयोजक बनाए जा सकते हैं। बादल को जल्द ही एनडीए में अन्य दलों को लाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि 85 वर्षीय बादल को एनडीए का संयोजक बनाया जा सकता है। वरिष्ठ नेता बादल की विभिन्न राजनीतिक दलों में अच्छी छवि है। वह एनडीए में और दलों को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

पहले संयोजक का पद जनता दल यू के अध्यक्ष शरद यादव संभाल रहे थे। लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच की राजनीतिक जंग के बाद जनता दल (यू) एनडीए से अलग हो गया और शरद यादव ने संयोजक पद छोड़ दिया है।
विज्ञापन


एनडीए के गठन की शुरुआत के साथ ही संयोजक का पद जनता दल यू के पास था। जार्ज फर्नांडीज ने संयोजक के रूप में एनडीए के बैनर तले कई सारे दलों को एकत्रित करने में महती भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें