उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद अब बिहार की पंचायत ने लड़कियों को लेकर तुगलकी फरमान सुनाया है।
बिहार के गोपालगंज जिले की एक ग्रामीण पंचायत ने तालिबानी फरमान सुनते हुए लड़कियों के जींस पहनने और मोबाइल फोन रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दलील दी गई है कि लड़कियों को भटकने से रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।
जिले के हथुआ ब्लाक में सिंह पंचायत में इस प्रकार का आदेश दिए जाने के मामले की पुष्टि करते हुए हथुआ ब्लाक विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह फैसला पंचायत की बैठक में लिया गया जहां मुखिया कृष्णा चौधरी और सरपंच विनय कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे।