फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की अस्मत की कीमत पांच जूते

Wed, 24 Sep 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कासमपुरगढ़ी (बिजनौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के एक गांव में शिक्षक ने किशोरी छात्रा से दुष्कर्म कर गुरु-शिष्य की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। मामला उस समय उजागर हुआ जब गांव के एक व्यक्ति ने शिक्षक को छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पंचायत ने फरमान सुनाते हुए छात्रा की अस्मत की कीमत पांच जूते से तौल दी।
विज्ञापन


एक गांव का शिक्षक किसी स्कूल में पढ़ाता है। गांव की एक किशोरी छात्रा उसके घर ट्यूशन पढ़ती थी। इस बीच शिक्षक और छात्रा के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। हालांकि छात्रा ने पंचायत में शिक्षक पर जबरन अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया।

छात्रा का कहना है कि शिक्षक ने दुष्कर्म के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। इस डर से वह परिजनों को नहीं बता पाई। मंगलवार को गांव के एक व्यक्ति ने शिक्षक को छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
विज्ञापन


शिक्षक ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। शिक्षक की सरकारी नौकरी का हवाला देकर पंचों ने आरोपी को पांच जूते मारने का फरमान सुनाया।

पंचायत ने इस तरह की घटना में तुगलकी फरमान सुनाकर कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उधर एसएसआई धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें