यूपी में बिजनौर के एक गांव में दस दिन के अंदर दो प्रेमी युगलों के फरार हो जाने से ग्रामीणों में हलचल मची है। ग्रामीणों ने इस संबंध में बुधवार रात पंचायत बुलाई।
पंचायत में गांव की युवतियों के मोबाइल रखने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही फरमान सुनाया कि रात आठ बजे के बाद चार या इससे अधिक युवकों के एक साथ घूमने पर प्रतिबंध रहेगा।
क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पूर्व एक युवती अपने सजातीय प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। गांव वाले उनको ढूंढने का प्रयास कर ही रहे थे कि मंगलवार को गांव की एक और युवती अपने ही गांव के प्रेमी संग फरार हो गई। दोनों युगलों को बरामद करने के लिए बुधवार को ग्रामीण एसओ से भी मिले थे।