फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और हमले की तैयारी में पाकिस्तानी आतंकी

Sat, 28 Sep 2013 12:04 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा के मच्छल के शालोबाटो इलाके में सेना के तमाम ऑपरेशन के बावजूद घुसपैठ की कोशिश में लगे 30 से 40 आतंकियों की टुकड़ी वहीं जमी हुई है।
विज्ञापन


हालांकि नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब चार सौ मीटर भीतर चल रही सेना की इस कार्रवाई में अब तक 12 से 15 आतंकी मार गिराए गए हैं। सेना को हैरानी है कि शेष बचे आतंकी वहां से भागने को तैयार नहीं हैं।

सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि इस इलाके के एलओसी के पार केरन सेक्टर से पाकिस्तानी सेना बार बार गोलीबारी कर रही है। इसकी वजह से इन आतंकियों को चारों तरफ से घेरने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक केरन सेक्टर के पाकिस्तानी पोस्ट पर लश्कर ए ताइबा और हिजबुल मुजाहिदीन के आका बैठे हैं। सेना की मदद से इन फंसे आतंकियों को रसद पानी भी सप्लाई की जा रही है।

इनका फरमान है कि अक्तूबर के अंत तक बर्फबारी शुरू होने से पहले ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को जम्मू और कश्मीर में धकेल दिए जाए।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना इन्हें वापस इसलिए भी नहीं बुला रही है कि एलओसी के पास केरन सेक्टर के कई गांव वालों ने इन आतंकियों को सीमा के पास के गांवों में रुकने के विरोध में हंगामा खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


सेना के पास पहुंची खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक एलओसी के पार अठमुकाम, बुगीना, नीलम, कालीघाटी और केल गांवों में 21-22 सितंबर को मर्दों और औरतों ने आतंकियों को उनके घर रुकवाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। 30 सितंबर को गांव वाले एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

सेना सूत्रों के मुताबिक यही वजह है कि उनके आतंकी भले मर जाएं उन्हें वापस आने का आदेश नहीं दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें