फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडे पर बवाल, पुलिस ने उतरवाया

Sat, 13 Dec 2014 07:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला. दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर जिले के डिबाई कस्बे में एक नवनिर्मित मकान पर लगे झंडे पर बवाल हो गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया कि झंडा पाकिस्तान का है। पुलिस ने मकान से झंडा उतरवा दिया। हालांकि उसने कहा कि झंडा इस्लामिक है, फिर भी एसडीएम मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मंटूरी खां का कहना है कि इस्लामिक झंडा हर साल बारा वफात या अन्य त्योहारों पर मुसलमान अपने घरों में लगाते हैं।

एसआई अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने मोहल्ला चौधरी खेल निवासी रहीस मलिक के मकान से झंडा उतरवा लिया है। रहीस मलिक का कहना है कि वह इस्लामिक झंडा है। वह नगर में अमन चाहते हैं।

सीओ बृह्मपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच एसडीएम करेंगे। एसडीएम हरीशंकर का कहना है कि उनके संज्ञान में अभी कोई मामला नहीं आया है।

उधर, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष मंटूरी खां का कहना है कि इस्लामिक झंडा हर साल बारा वफात पर मुस्लिम भाई अपने मकानों पर लगाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे के शांति व सौहार्द के माहौल को खराब न होने दें। भाईचारा एकता कमेटी के अध्यक्ष तेजपाल पंडा ने भी यही अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें