फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद की मौजूदगी पर चंद घंटों बाद ही पलटा पाक

Sat, 10 Aug 2013 08:54 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष दूत शहरयार खान कुछ घंटों बाद ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर दिए अपने बयान से पलट गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते हैं कि दाऊद इब्राहिम कहा है और वह कभी पाकिस्तान में था या नहीं, उन्हें नहीं पता। मालूम हो कि शुक्रवार को शहरयार ने कहा था कि कहा था कि भारत का मोस्ट वांटेड दाऊद पहले पाकिस्तान में ही था। लेकिन उसे यहां से खदेड़ दिया गया और अब वह संयुक्त अरब अमीरात में हो सकता है।

शहरयार ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि मुझे न तो विदेश सचिव रहते हुए दाऊद के बारे में कोई जानकारी थी और न अब है। मैं नहीं जानता कि दाऊद कहां है। मैंने वही कहा जो पाकिस्तानी अखबार प्रकाशित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय को भले ही पता होगा, लेकिन विदेश मंत्रालय को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। शुक्रवार को शहरयार ने माना था कि दाऊद पाक में था और दाऊद की मौजूदगी के बारे में पाकिस्तान की ओर से यह पहली स्वीकारोक्ति भी थी। लेकिन बयान पर बवाल मचने के बाद शहरयार पलट गए।
विज्ञापन


शहरयार भारत से वार्ता के लिए पाक पीएम के विशेष दूत हैं।

वहीं, ताजा रिपोर्ट के अनुसार दाऊद उमरा के लिए सऊदी अरब गया था और बृहस्पतिवार को उसे जेद्दा में देखा गया था। उसने शुक्रवार को जेद्दा में ईद मनाई और वह अगले सप्ताह पाकिस्तान लौट सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें