पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मंच से कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने पलटवार किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शरीफ के कश्मीर मुद्दे पर दिए बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाक आतंकवादियों से ज्यादा अपने नीतियों की वजह से पीड़ित है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'पाक प्राथमिक रूप से आतंकवाद से नहीं अपने नीतियों की वजह से पीड़ित है। वह आतंकवाद का मुख्य प्रायोजक है।' स्वरूप ने यह भी लिखा कि कश्मीर से सेना को हटाने से कोई समाधान नहीं होगा बल्कि पाकिस्तान से आतंकवाद को हटाने की जरुरत है। पाकिस्तान में इस वक्त जो अस्थिरता का माहौल है वह उसके खुद की देन है जिसने अपनी जमीन पर आतंकवाद को पनपने दिया। इस अस्थिरता के लिए अपने पड़ोसी देशों पर आरोप लगाना सही नहीं है।
Pakistan is not primary victim of terrorism but of its own policies. It is in fact the prime sponsor of terrorism.— Vikas Swarup (@MEAIndia) September 30, 2015
गौरतलब है कि नवाज शरीफ ने यूएन के मंच से कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए भारत के सामने चार शर्तें रखीं। हालांकि, यह पूरी तरह से 1972 में हुए शिमला समझौते का उल्लंघन था। लेकिन यूएन में कश्मीर के मुद्दे को उठाने को समझौते के उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है।