फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से पहले अलगाववादियों से वार्ता करेगा पाक, भेजा न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए स्तर की वार्ता से पूर्व पाकिस्तान ने अलगाववादी नेताओं को बातचीत के लिए न्योता भेजा है। पाक उच्चायुक्त की तरफ से हुर्रियत नेताओं को न्योता भेजा गया है। यह न्योता सैयद अली शाह गिलानी,यासीन मलिक और मीरवाइज उमर फारुख को भेजा गया है।
विज्ञापन


इस न्योते पर अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारुख ने कहा कि वह वार्ता के लिए दिल्ली जा रहे हैं। वह भारत से भी वार्ता करने को तैयार हैं अगर भारत सरकार चाहे तो।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता 23 अगस्त को दिल्ली में होने वाली है। 23 अगस्त को पाक एनएसए की भारत के साथ वार्ता से पहले हुर्रियत नेताओं के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के इस रवैये से भारत सरकार नाराज है,लेकिन वार्ता तय समय पर ही होगी। हुर्रियत नेता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज के साथ बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

बातचीत का नहीं होगा फायदा

इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने दावा किया है कि पाकिस्तान के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तरीय बातचीत का कोई फायदा नहीं होगा।

23 अगस्त को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज के बीच वार्ता होनी है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ के बीच पिछले महीने की मुलाकात के बाद भारत ने नई दिल्ली में 23-24 अगस्त को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अजीज की बैठक का प्रस्ताव रखा था।

भारत ने पिछले साल 25 अगस्त को प्रस्तावित विदेश सचिव स्तर की बातचीत को रद्द किया था। इसके बाद भारत के आग्रह पर दोनों देश 10 जुलाई को उफा में मिले और उन्होंने आग्रह किया कि दोनों एनएसए दिल्ली में मिलेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें