फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने तोड़ा सीजफायर, 2 जवान जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से दो दिन पहले रविवार को पाकिस्तान ने फिर अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर तोड़ा। आईबी पर पाक रेंजरों ने रविवार शाम चार बजे बीएसएफ की नेकोयाल पोस्ट को निशाना बनाकर फायरिंग की।
विज्ञापन


स्नाइपर राइफल से कुछ फायर करने के बाद फायरिंग बंद कर दी। रात 8:38 बजे से 8:44 बजे तक अरनिया सेक्टर की टेंट गार्ड पोस्ट पर फायरिंग की। रात नौ बजे फिर फायरिंग शुरू हो गई जो देर रात तक रुक-रुक कर जारी थी। इस दौरान पीतल और चिनाज पोस्ट को भी निशाना बनाया।

रात ग्यारह बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने मोर्टार दागने शुरू कर दिए। बीएसएफ भी जवाबी कार्रवाई कर रही थी। 18 और 21 जुलाई को पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।
विज्ञापन

भारत ने दिया जवाब

इससे पूर्व रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे पाकिस्तानी सेना ने जिला पुंछ के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि इस दौरान किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे भी मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भीषण गोलाबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया था। गौरतलब है कि मोदी 12 अगस्त को लेह और कारगिल का दौरा करेंगे।
विज्ञापन

मोदी के पिछले दौरे पर भी तोड़ा था सीजफायर

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार चार जुलाई को प्रदेश के दौरे पर आए थे। इससे ठीक एक दिन पहले भी पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन कर पांच से छह आतंकियों को नियंत्रण रेखा पार से घुसपैठ कराने की कोशिश की थी।

इस दौरान जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे बलनोई सागरा क्षेत्र में रोशनी पोस्ट पर पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की थी। सेना और आतंकियों में 10 घंटे तक मुठभेड़ चली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें