फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की सीनाजोरी पर सियासी दल आगबबूला

Thu, 10 Jan 2013 11:02 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो भारतीय जवानों के साथ बर्बरता की करतूत के बावजूद पाकिस्तान की सीनाजोरी पर सियासत गरमा गई है। दरअसल, पाकिस्तान इस बात से साफ मुकर गया है कि उसके सैनिकों ने भारतीय जवानों पर हमला किया।
विज्ञापन


पाकिस्तान के इस झूठ को लेकर बृहस्पतिवार को सियासी दल और भड़क गए। शिवसेना ने जहां पाकिस्तान पर हमला करने की बात कह डाली है तो कांग्रेस ने शुक्रवार को भी अपने कड़े तेवर जारी रखते हुए पाकिस्तान के इनकार पर ऐतराज जताया। उधर, भाजपा ने केंद्र सरकार को नरम रवैया छोड़ते हुए कड़े फैसले लेने की नसीहत दी है।

शिवसेना ने कहा कि सरकार को बिना देर किए पाकिस्तान पर हमला करना चाहिए। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि देश के एटमी बमों पर धूल जम रही है। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल कर उसे तगड़ा जवाब देना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए। वह अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता।
विज्ञापन


दूसरी तरफ भाजपा ने यूपीए सरकार पर आरोप लगाया है कि उसकी नरम और ढुलमुल नीतियों की वजह से देश के सैनिकों पर ऐसे हमले हो रहे हैं। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा को हर बात पर विरोध करने की आदत हो गई है। अंतरराष्ट्रीय मसलों पर उसे आलोचना से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें