फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने माना कस्टडी में है आतंकी मसूद अजहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने पहली बार माना है कि पठानकोट हमले का गुनहगार और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर प्रोटेक्टिव कस्टडी में है।
विज्ञापन


पाक के इस बयान से भारत के उस आरोप की भी एक तरह से पुष्टि हो गई है कि पठानकोट हमले को पाक की सरजमीं से अंजाम दिया गया था।

पाक पीएम के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने एक चैनल से बातचीत में कहा, पठानकोट का मास्टरमाइंड अजहर 14 जनवरी से विशेष हिरासत में है।
विज्ञापन

अजीज ने कहा, 14 जनवरी से हिरासत में है जैश सरगना

अजीज ने भारत के उस आरोप को ठुकरा दिया है कि पाक ने पठानकोट मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

पठानकोट हमले में पाक का हाथ होने के भारत की ओर से दिए सबूतों के बारे में पूछे जाने पर अजीज ने कहा कि भारत द्वारा मुहैया कराए हमलावरों के मोबाइल नंबरों में से एक काम कर रहा था, जिसकी लोकेशन पाक के बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर्स में पाई गई।

एफआईआर में मसूद का नाम नहीं होने के सवाल पर अजीज ने कहा कि एफआईआर शुरुआती स्तर की रिपोर्ट है। बाकी नाम भी जरूर शामिल किए जाएंगे। अजीज ने कहा कि अब विदेश सचिव स्तरीय वार्ता की तारीख भारत को तय करनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें