फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के सहयोगी 3 हजार मौलवी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेशावर हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ मुखर हुई पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जोरदार कार्रवाई करते हुए नौ हजार संदिग्ध आंतकियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में 3 हजार के करीब मौलवी भी शामिल हैं जिन पर शक है कि वे मदरसों और अन्य जगहों पर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ चल रहे नेशनल एक्शन प्लान के तहत देशभर में आतंकियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

जिसमें पाकिस्तानी सेना लगातार आंतकियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पंजाब, खैबर-पख्तूनख्वा और इस्लामाबाद में विभिन्न मदरसों और मस्जिदों में से 3100 मौलवियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 हजार आंतकियों पर हो सकती है कड़ी र्कारवाई

इन पर आरोप है कि ये अपने यहां आंतकी गति‌विधियों को संरक्षण दे रहे हैं। इसके अलावा आंतकी गतिविधियों में संलग्न रहने के आरोप में पुलिस, रेंजरों फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के जवानों ने 3650 से ज्यादा अफगान शरणार्थियों पर भी कार्रवाई की है।

इसके अलावा 490 के करीब आतंकियों को सिंध और ब्लूचिस्तान के इलाके से उठाया गया है। विभिन्न एजेसियों से मिले इनपुट के आधार पर पाक सुरक्षाबलों ने आंतकियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

एक अनुमान के अनुसार पकड़े गए 9000 संदिग्‍ध आंतकियों में से लगभग 5510 संदिग्धों पर आतंकवाद निरोधक कानून, 1997 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल पर हुए बड़े हमले के बाद से देशभर में पाकिस्तानी सेना आंतकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें