फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ सोशल मीडिया ने भी दिया पाक को जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दा उठाने के बाद पाकिस्तान को केवल भारत ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से भी करारा जवाब मिल रहा है। यहां तक कि पाक के ही एक पूर्व उच्चायुक्त ने ट्वीट किया है कि नवाज के भाषण से घर में अच्छी प्रतिक्रिया हुई है मगर बाकी दुनिया ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाषण के बाद भारत की तरफ से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर जवाब दिया था। स्वरूप ने इस्लामाबाद पर आतंकवाद को प्रायोजित करने का आरोप लगाते हुए पड़ोसी मुल्क से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से हटने को कहा था। जल्द ही स्वरूप का यह ट्वीट टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लोग बड़ी संख्या में भारत के समर्थन में उतर आए। लोगों ने पाक को आतंकवाद की धरती कहने से भी गुरेज नहीं किया।
विज्ञापन

नवाज के बयान से पाक को कुछ हासिल नहीं हुआ

सबसे बड़ी बात रही कि अमेरिका में पाक के पूर्व उच्चायुक्त हुसैन हक्कानी ने भी एक के बाद एक ट्वीट किया कि नवाज के बयान से पाक को कुछ हासिल नहीं हुआ है।

दुनिया में कुछ ही देश हैं, जिन्होंने नई दिल्ली पर इस्लामाबाद के आरोपों को माना है। एक यूजर देबाशीष दास ने लिखा है कि भारत संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल कर रहा है और उसने पाकिस्तान से कहा है कि वह पीओके से चला जाए।

वहीं एक अन्य यूजर टीएस चंद्रशेखर के अनुसार पाकिस्तान एक असफल और जेहादियों को बढ़ावा देने वाला देश है, जो कश्मीर का मुद्दा उठा रहा है। भारत की भूल है कि पाक जैसा आतंकी राष्ट्र अभी तक कायम है। पवन दुर्रानी ने पीओके में पाक के खिलाफ हुए विरोध-प्रदर्शनों पर टिप्पणी की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें