फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. प्रतिभा राय को 47वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

Fri, 28 Dec 2012 12:26 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2011 के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार विख्यात उड़िया लेखिका डा. प्रतिभा राय को दिया जाएगा। ज्ञानपीठ चयन बोर्ड ने गुरुवार को एक बैठक में यहां 47वें ज्ञानपीठ पुरस्कार को लेकर यह घोषणा की।
विज्ञापन


भारतीय ज्ञानपीठ के निदेशक रवींद्र कालिया ने बताया कि यह फैसला मशहूर लेखक, शिक्षाविद और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता सीताकांत महापात्र की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया। इस बैठक में बोर्ड के अन्य महत्वपूर्ण सदस्य प्रो. मैनेजर पांडेय, डा. के. सच्चिदानंदन, प्रो. गोपीचंद नारंग, केशुभाई देसाई, दिनेश मिश्र व रवींद्र कालिया मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि 2007 में पद्मश्री से सम्मानित प्रतिभा राय को देश के कई प्रतिष्ठित पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। अब तक उनके 20 उपन्यास, 24 लघुकथा संग्रह, 10 यात्रा वृत्तांत, दो कविता संग्रह और अनेक लेख प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी कृतियों का लगभग सभी भारतीय भाषाओं व अंग्रेजी सहित अनेक विदेशी भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें