फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में कर्फ्यू जारी, बकरीद की नमाज अता

Sat, 27 Oct 2012 03:45 PM IST
फैजाबाद/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को हुए बवाल, आगजनी, तोड़फोड़ तथा हमले के बाद फैजाबाद में शनिवार को तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। इस बीच जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच बकरीद की नमाज करा दी। लोगों ने शहर में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। फिलहाल शहर में माहौल शांतिपूर्ण है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा को हटा दिया गया है। उनके जगह पर सीतापुर के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने शनिवार तड़के ही कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं, सांप्रदायिक हिंसा के मामले में अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पूर्व शुक्रवार को दिन भर छिटपुट घटनाओं के बीच शांति के बाद शाम को पूराकलंदर थानाक्षेत्र के भदरसा कस्बे के आसपास के कई गांवों में उपद्रवियों ने आगजनी की। हालात को काबू में करने के लिए उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए।   
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को उपद्रवियों की भीड़ भदरसा कस्बे में पहुंच गई। एक टेंट हाउस में आगजनी के बाद बाजार में पथराव शुरू हो गया। पीड़ित गांव व बस्तियों के लोगों में भगदड़ मच गई। मंडलायुक्त समेत आला अधिकारी व पैरामिलेट्री फोर्स, आधा दर्जन फायर टेंडर समेत अग्निशमन कर्मी क्षेत्र में पहुंच गये।

दिन भर शहर से गांव तक अधिकारियों के नेतृत्व में फोर्स ने मार्च किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाने की कोशिश की गयी। प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करायी।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते सुबह से ही पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी थी। शहर की सड़कों पर डेरा डाले जवान गलियों में लोगों को खदेड़ते नजर आए। कई दौर मंथन के बाद नमाज के दौरान कर्फ्यू में ढील न देकर नमाज अदा कराने का निर्णय लिया गया और प्रशासन ने समुदाय के प्रमुख लोगों की मदद से मस्जिदों में नमाज अदा कराई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें