हम और आप सैलरी पैकेज को लेकर कितना परेशान रहते हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी तनख्वाह इतनी है कि गिनते-गिनते थक जाए।
मिलिए प्रमुख सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर कंपनी ओरेकल की को-फाउंडर और सीएफओ साफरा कैट्ज से, जो दुनिया में सबसे ज्यादा सालाना वेतन पाने वाली महिला है।
हालांकि, वह ज्यादा तनख्वाह पाने वाली अकेली नहीं हैं, क्योंकि उन्हीं की कंपनी के सीईओ लैरी एलिजन को पिछले साल 9.62 करोड़ डॉलर वेतन मिला था।
साफरा कैट्ज को साल भर में 5.17 करोड़ डॉलर (321 करोड़ रुपए) से ज्यादा का भुगतान होता है।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक सबसे ज्यादा वेतन मिलने के मामले में साफरा कैट्ज के बाद याहू की प्रेसिडेंट और सीईओ मरिसा मायर का नाम आता है।
मरिसा मायर को 3.66 करोड़ डॉलर (करीब 226 करोड़ रुपए) का सालाना वेतन मिलता है।
पेप्सिको की सीईओ और चेयरमैन इंद्रा नूयी को हर साल 1.42 करोड़ डॉलर (88 करोड़ रुपए) से ज्यादा का भुगतान होता है।