फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लंदन से नेता लाकर भी नहीं जीत सकती कांग्रेस'

Thu, 12 Dec 2013 08:27 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेक्नोक्रेट नंदन नीलकेणी को कांग्रेस के पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा पर विपक्ष ने तीखी चुटकी ली है।
विज्ञापन


विपक्ष ने कहा है कि नीलकेणी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने के बदले कांग्रेस को भ्रष्टाचार और महंगाई पर नियंत्रण के उपायों के बारे में सोचना चाहिए।

विपक्ष ने यहां तक कहा कि कांग्रेस की हालत लंदन और अमेरिका के व्यक्ति को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने पर भी नहीं सुधरने वाली। हालांकि इन चर्चाओं के बीच खुद नीलकेणी ने पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने संबंधी अटकलों को कोरी बकवास करार दिया है।

पढ़ें:- राहुल गांधी को चुनौती देंगे कुमार विश्वास!

सपा के नरेश अग्रवाल ने नीलकेणी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की संभावना पर सबसे तीखी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हालांकि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है कि वह किसे अपना पीएम पद का उम्मीदवार बनाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे तो इसके लिए लंदन और अमेरिका से भी किसी को ला सकती है। मगर कांग्रेस की हार का मुख्य कारण महंगाई और भ्रष्टाचार है। पार्टी को इन दो मुख्य समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

'यह नीलकेणी कौन हैं'
उधर, जदयू नेता शिवानंद तिवारी ने तो उल्टे पत्रकारों से ही पूछा कि यह नीलकेणी कौन हैं? फिर उन्होंने कहा कि अंग्रेजीदां व्यक्ति को उम्मीदवार बनाने से कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकती।
उन्होंने कहा कि नीलकेणी को बमुश्किल देश के पांच फीसदी अंग्रेजीदां लोग जानते हैं। जबकि पूरा देश कांग्रेस को भीषण महंगाई और भ्रष्टाचार की सजा दे रहा है।
विज्ञापन


नीलकेणी ने खबरों को बताया बकवास
उधर खुद नीलकेणी ने इस आशय की खबरों को कोरा बकवास करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पीएम उम्मीदवार बनने की दूर-दूर तक संभावना नहीं है। हालांकि नीलकेणी को कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें पहले भी आई थी। नीलकेणी ने भी चुनाव लड़ने की संभावना का खंडन नहीं किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें