फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसलमानों को गुमराह कर रहा है विपक्ष'

Tue, 02 Jun 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ,सबका विकास की नीति के तहत बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वक्फ संपत्तियों को वक्फ माफियाओं से मुक्त कराने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान छेड़ने की घोषणा की। अल्पसंख्यक मामलों की केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने एक समारोह में केंद्रीय वक्फ भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मोदी सरकार लफ्फाजी में नहीं विकास में विश्वास रखती है

नकवी ने मुसलमानों से खुद सरकार के कामकाज के आकलन करने की अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस की तरह लफ्फाजी में नहीं बल्कि विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज की बेहतरी के लिए ही बीते दिनों उनके हुनर को सहेजने और संवारने के लिए उस्ताद योजना शुरू की गई।

एक करोड़ अल्पसंख्यकों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके अलावा मदरसों में आधुनिक शिक्षा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नकवी ने इस दौरान वक्फ संपत्तियों में बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वक्फ माफियाओं के कारण वक्फ की संपत्तियों का इस्तेमाल अल्पसंख्यकों की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक तरक्की के लिए नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब सरकार वक्फ बोर्ड को मजबूत करने पर ध्यान देगी। इसके तहत वक्फ से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण के साथ संपत्तियों का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। नकवी ने इस दौरान धर्मनिरपेक्षता के नाम पर अल्पसंख्यकों को डराने और गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को किसी के बहकावे में आने के बदले खुद ही सरकार के कामों का मूल्यांकन करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें