फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में हंगामा कर दिलवाले का शो बंद कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान द्वारा असहिष्णुता पर दिए बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यूपी के मेरठ में मवाना के सिनेमाहॉल में दिलवाले का शो बंद कराने के लिए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश, लेकिन वे नहीं माने। बाद में शो बंद होने के आश्वासन पर ही मामला शांत हुआ।

शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा जिला संयोजक निपुण चौहान के नेतृत्व में काफी संख्या में युवा मोर्चा और बजरंग दल के कार्यकर्ता नगर के सिनेमाघर पहुंचे।
विज्ञापन

मिला आश्वासन तभी हुए शांत

उन्होंने असहिष्णुता पर दिए गए अभिनेता शाहरुख खान के बयान का विरोध करते हुए उनकी फिल्म दिलवाले का शो बंद कराने के लिए हंगामा कर दिया।

पता चलते ही सिनेमा संचालक कपिल शर्मा बाहर आए और उन्हें समझाने की कोशिश, लेकिन वे नहीं माने। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर शो नहीं चलने दिया जाएगा। सूचना पर एसओ सुरेंद्र भाटी, सीओ मवाना डीपी सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे मामला शांत कराने की कोशिश की।

कपिल शर्मा ने कहा कि बीच में शो बंद कराना संभव नहीं है। जब कार्यकर्ता नहीं माने तो सिनेमा संचालक ने बाकी के दो बंद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें